Friday, October 23rd, 2026

सीतापुर में चोरी का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या

सीतापुर 
सीतापुर में रविवार तड़के आधा दर्जन असलहा धारी बदमाशों ने धावा बोला। सामान समेटने के दौरान महिला की आंख खुल गई। विरोध करने पर उसे गोली मार दी। वारदात में उसका पति व देवर जख्मी हुआ है। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के अगरपुर गांव में दो घरों में हुई वारदात के बाद एक शातिर को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। जिससे  पूछताछ हो रही है।

तालगांव कोतवाली क्षेत्र के अगरपुर गांव में रामहेत और उसकी पत्नी विनीता घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। रविवार तड़के करीब 4:00 बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने घर में धावा बोला और सामान समेटा। माल लेकर बदमाश घर से निकल ही रहे थे कि इसी दौरान विनीता की आंख खुल गई।  उसने एक बदमाश को दबोच लिया। खुद को छुड़ाने के दौरान हाथापाई हुई और बदमाश ने विनीता के सीने पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। धरपकड़ के दौरान विनीता का पति रामहेत और उसका देवर संतोष घायल हुआ। परिवार के लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया।

बताते हैं कि  रामहेत के घर में घुसने से पहले पहले बदमाशों ने पड़ोसी सर्वेश के घर भी तीन लाख का माल समेटा है पीड़ित पक्ष ने घर से नकदी और जेवर ले जाने की बात बताई है। एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि एक आरोपी पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य लोग गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय