Sunday, October 25th, 2026

अजमेर शरीफ दरगाह में थिरकती दिखी महिला, भड़के खादिम

राजस्थान
राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसेे देख लोग भड़क गए। दरअसल एक महिला दरगाह में डांस करती हुई नजर आ रही है। किसी शख्स ने वीडियो को रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला के डांस को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। महिला की इस हरकत पर खादिमों ने नाराजगी जताई है।

 महिला दरगाह के झालरा दालान (यानि अंगर के हिस्से) में डांस करते हुए दिख रही है। अजमेर शरीफ 13वीं शताब्दी के मुस्लिम समुदाय के बेहद सम्मानित सूफी संत और दार्शनिक ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का सूफी दरगाह है, वो अपने धर्मनिरपेक्ष उपदेश के लिए जाने जाते थे। ये दरगाह तारागढ़ पहाड़ी की तलहटी में स्थित है।
 
ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी महिला ने यहां डांस किया है इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था। बीते साल सामने आए वीडियो में भी एक महिला दरगाह में डांस करती दिखी थी। हालांकि उसने इसके लिए माफी मांगी और कहा था कि उसका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था।

 

 

#अजमेर शरीफ दरगाह

Source : Agency

पाठको की राय