Tuesday, October 20th, 2026

महिला अपने दो बच्चों के साथ में कूदी , मां और बड़े बेटे की मौत

बालाघाट
 तिरोड़ी थाना के ग्राम दिग्धा में एक 27 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ गन्ना बाड़ी समीप कुएं में कूद गई। जिससे महिला और 5 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जबकि 3 वर्षीय छोटा बेटा चहक नगरे ने झाड़ी और पायरियों के जरिए बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने सूचना मिलने पर बुधवार को दोनों शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना शाम साढ़े चार बजे की है।

पुलिस ने बताया कि  रात आठ बजे सूचना मिली कि ग्राम दिग्धा में एक महिला दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई है। जिसमें छोटा बेटा चहक नगरे खुद ही बाहर निकल गया है।इसकी जानकारी काम करके घर आए पिता को बताई। जिसकी सूचना मिलने पर रात में ही मौके पर गए थे, लेकिन अंधेरा होने से शव नहीं निकाले जा सके। बुधवार को मौके पर पहुंचकर शांतकला पति सुरेंद्र नगरे मंगलवार को अपने बड़े बेटे चकोर पिता सुरेंद्र नगरे का शव बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप मर्ग कायम किया है।

 

तालाब से मछली मारकर आया तो छोटा बेटा ने दी जानकारी : मृतका के पति सुरेंद्र नगरे ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से तालाब तरफ मछली मारने चला गया था। शाम को 5 बजे लौटा तब छोटे बेटे ने घटना की जानकारी दी। बताया गया कि गन्ना बाड़ी में स्थित कुएं में डेढ़ से दो फीट पानी ऊपर ही है। जिससे महिला के कूदने पर चहक नगरे झाड़ी और पायरियों की मदद से बाहर निकल गया।

 

#मां और बड़े बेटे की मौत

Source : Agency

पाठको की राय