Saturday, October 24th, 2026

तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूदी महिला

जयपुर
राजस्थान के सवाई माधोपुर में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ एक कुएं में कूद कर जान दे दी। घटना में महिला समेत तीनों बच्चों की भी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि घटना बनोथा गांव में हुई और शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। महिला के कुएं में कूदे जाने के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद के चारों शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर सहायक उप निरीक्षक तेज सिंह ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज किया गया है। मृतकों की पहचान सफेदी (35), उनके बेटे अजय (9) और बेटियों गौरी (4) और अनुष्का (18 महीने) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि महिला का पति ट्रैक्टर चालक है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
 

 

#Woman

Source : Agency

पाठको की राय