Saturday, October 24th, 2026

महिला के साथ रेलवे ट्रैक पर सामूहिक दुष्कर्म, अर्धनग्न हालत में थाने पहुंची पीड़िता

जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 35 वर्षीय महिला के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। जयपुर रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई। घटना स्थल रेलवे पुलिस थाने (जीआरपी) से करीब पांच सौ मीटर दूर है। घटना के समय महिला का पति शराब के नशे में था। महिला उसके लिए खाना लेने के लिए दुकान पर जा रही थी। इस दौरान पांच बदमाश महिला को जबरन रेलवे ट्रैक के पास ले गए। जहां बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला का मुंह कपड़े से बंद कर दिया, जिससे वह चिल्ला नहीं सके। बदमाशों ने महिला के सभी कपड़े फाड़ दिए थे ।

दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वह अर्धनग्न हालत में जीआरपी थाने पहुंची। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को कपड़े दिए। कुछ ही देर में जयपुर पुलिस आयुक्त की टीम भी मौके पर पहुंच गई। महिला द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस ने मुआयना किया। घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे की है। रात को अंधेरा होने के कारण महिला काफी देर तक घटना स्थल पर ही पड़ी रही। फिर खुद ही संभल कर जीआरपी थाने पहुंची

आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
थाना अधिकारी संपत राज ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह महिला का मेडिकल करवाया गया है। महिला ने जिस स्थान पर खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की बात कही है उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार फिलहाल महिला की हालत ठीक नहीं होने के कारण उससे ज्यादा पूछताछ नहीं को सकी है। उसके पति ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह बृहस्पतिवार दोपहर तक होश में नहीं आ सका था। महिला की स्थिति ठीक होने पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि वह ट्रेन से जयपुर स्टेशन पर उतरी थी या जयपुर की ही रहने वाली है और उसे किसी अन्य शहर में जाना था।

 

#Woman gang-raped

Source : Agency

पाठको की राय