Sunday, October 25th, 2026

पुलिया में डूबने से महिला की मौत, बालकिशन विश्वकर्मा

छतरपुर
 थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुनवाहा में मंगलवार की शाम शोच के लिए गई महिला की पुलिया में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार केसर अहिरवार उम्र 25 वर्ष  पिता गोविंदा अहिरवार निवासी सुनवाहा जब  बुधवार की शाम 5:00 बजे शौच के लिए घर मे कह कर गई लेकिन एक घंटा व्यतीत होने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की तभी गांव के लोगों के द्वारा बताया गया कि एक महिला मडी कुआं की पुलिया के पास पानी में मृत अवस्था में डली है मौके पर जब परिवार वाले वहां पहुंचे उन्होंने मृतिका की पहचान अपने बेटी के रूप में की।

घटना की सूचना परिवार द्वारा बमोरी चौकी को दी  इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची मृतिका के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव  परिवार के लिए सौंप दिया गया और पुलिस जांच कर रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय