Friday, October 23rd, 2026

जगदलपुर में बाइक से गिरकर महिला की मौत, सामने अचानक मवेशी आने पर हादसा

जगदलपुर.

मारडूम बैंक में काम कराने आई महिला की घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाले युवक से लिफ्ट मांगकर महिला बाइक से घर जा रही थी। इसी दौरान अचानकर बाइक के सामने मवेशी आ गए। जिसके कारण यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, महिला घर से बैंक के लिए टैक्सी से गई थी।

वापसी के समय वह घर के पास की रहने वाले एक युवक की बाइक पर बैठकर आ रही थी। अचानक से बाइक के सामने मवेशी के आ गए। युवक ने जैसे ही ब्रेक मारे तो महिला बाइक से सिर के बल नीचे गिर गई। जिसके बाद उसे मेकाज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की पहचान फूलमती ठाकुर पति जदुराम 64 वर्ष के रूप में हुई है।

 

#biker woman dies#Jagdalpur

Source : Agency

पाठको की राय