Saturday, October 24th, 2026

महिला ने असम में पुलिस मुठभेड़ में तीन हमार शख्स की हत्या की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग

चुराचांदपुर
मणिपुर से कुकी और हमार समुदायों की दो महिला संगठनों ने चुराचांदपुर जिले में एक रैली की। रैली के दौरान महिला ने असम में पुलिस मुठभेड़ में तीन हमार शख्स की हत्या की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की। कुकी महिला संगठन फॉर ह्यूमन राइट्स और हमार महिला संघ द्वारा आयोजित रैली में भाग लेने वाले लोग मुओलवाइफेई खेल के मैदान से शांति मैदान के पास वॉल ऑफ रिमेंबरेंस तक चले।

असम के कछार जिले में कुछ दिन पहले हुई मुठभेड़ के कारण विवाद शुरू हो गया है। पुलिस ने दावा किया था कि मुठभेड़ में हमार के तीन उग्रवादियों को मारा गया।इसके बाद हमार संगठनों ने मुठभेड़ पर सवाल खड़े किए थे। कई हमार समुदाय संगठनों ने असम पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ की निंदा करते राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से इन न्यायेतर मौतों का स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने किया था पोस्ट
17 जुलाई को सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा, सुबह-सुबह एक ऑपरेशन में कछार पुलिस ने असम और पड़ोसी मणिपुर के तीन हमार उग्रवादियों को मार गिराया। पुलिस ने दो एके -47 राइफल, एक दूसरी राइफल और एक पिस्तौल भी बरामद की है।

दोनों संगठनों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन भी लिखा था, 'हम मामले के तथ्यों को समझने के लिए विस्तृत जांच के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल के गठन का अनुरोध करते हैं।'

 

#Woman demands probe by Supreme Court

Source : Agency

पाठको की राय