खंडवा में महिला क्लर्क की चाकू मारकर हत्या
खंडवा
खंडवा नगर निगम में पदस्थ महिला क्लर्क की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रजनी मासरे है। 27 साल की रजनी की लाश उसके ही घर में पानी की टंकी में मिली। वो यहां किराये पर मकान ले कर रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था। मंगलवार को उसकी सगाई होनी थी। लेकिन उससे 2 पहले ही उसका मर्डर हो गया। पुलिस ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है।
रजनी मासरे (27) पुत्री जयराम मासरे रामनगर स्थित साईं मंदिर के पास किराए के मकान में रहती थी। शुक्रवार को रजनी का मोबाइल बंद मिला। रजनी की मां बसंती उसे देखने खंडवा आई थी। शनिवार को जब वो मकान पर पहुंची, तो दरवाजा खटखटाया। लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला, तो शक हुआ।
पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। तो कमरे के अंदर खून बिखरा पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। देखा, तो पानी की टंकी पर खून के निशान थे। तलाशी में पानी की टंकी में युवती का शव मिला। घटनास्थल पर एसपी विवेक सिंह समेत आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कमरे में हत्या करने के बाद लाश को टंकी में फेंका है।
मंगलवार को होने वाली थी सगाई
बताया जा रहा है कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था। मंगलवार को उसकी सगाई होना थी। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई है। पुलिस के मुताबिक एक दिन पहले युवती की स्कूटी घर से दूर मिली थी। रिश्तेदारों ने संपर्क किया, तो मोबाइल बंद आ रहा था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

पाठको की राय