Tuesday, October 20th, 2026

उज्जैन में चलती ट्रेन से कूदे महिला व दो बच्चे

उज्जैन
महाकाल की नगरी में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एक महिला अपने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन से कूद गई। बच्चे तो प्लेटफार्म में कुछ दूरी पर थे, लेकिन महिला ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बच गई। प्लेटफार्म पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने महिला को तुरंत ही खींचकर ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया। दरअसल मामला शनिवार सुबह का है। महिलायें और बच्चे चलती ट्रेन से कूदते वक्त बाल बाल बचे।

जीआरपी थाना उज्जैन पर पदस्थ आरक्षक महेश कुशवाह ने बचाया। एक महिला अपने बच्चों के साथ गलत ट्रेन में चढ़ गई थी। प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन से उतर रही थी। उस वक़्त उतरते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती हुई ट्रेन के पास ही गिर गई और ट्रेन के नीचे आते आते बची। जैसे ही मैंने देखा तो उसे खींच लिया। बाद में वह बच्चों के साथ चली गई।

 

#ट्रेन से कूदे महिला व दो बच्चे

Source : Agency

पाठको की राय