Tuesday, October 20th, 2026

महिला का अपहरण करके बाल काटे, मुंह पर कालिख पोतकर गलियों में घुमाया

 नई दिल्ली

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्तूरबा नगर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला का अपहरण करने के बाद उसके साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की गई। उसके बाल काटे गए। फिर उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और उसे गलियों में घुमाया गया। महिला की छोटी बहन ने पुलिस को कॉल करके घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया। फिलहाल महिला की काउंसलिंग की जा रही है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की है। महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में चार महिलाओं को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ ये व्यवहार पुरानी रंजिश की वजह से किया गया है। पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। वहीं घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
 
    दिल्ली के शाहदरा में शादीशुदा महिला का अपहरण करके छेड़खानी की गई। बाल काटकर मुंह पर कालिख पोतकर गलियों में घुमाया। स्वाती मालीवाल ने पुलिस को जारी किया नोटिस।

 

#महिला का अपहरण

Source : Agency

पाठको की राय