Monday, October 19th, 2026

इस उपाय से घर में ENTRY नहीं कर पाएंगी बुरी शक्तियां

घर में सकारात्मक और नकारात्मक शक्तियों के आने का पहला रास्ता है मुख्य द्वार। दूसरा ऐसी चीजें जो अनजाने में प्रेतात्माओं के बुरे प्रभाव को आकर्षित करती हैं। वास्तु विद्वानों के अनुसार घर में वास्तुदोष होने से धीरे-धीरे घर का वातावरण बिगड़ने लगता है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दूध-पानी मिलाकर डालें तथा बीच में हल्दी का स्वस्तिक चिन्ह बनाएं। उस पर गुड़ (मिठाई) की छोटी डली रखें, फिर दो-चार बूंद पानी की रखें और पूजा करें। इससे मकान के दोष दूर होते हैं और बाहरी हवा (हानिकारक प्रेतात्माओं)का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होने लगती है।

गणपति या ईष्ट देव की मूर्त अथवा तस्वीर घर के बाहर तथा अंदर मुख्य दरवाजे पर रखें, लेकिन सड़क की तरफ मुंह करके लगाएं। मूर्तियां दोनों ओर मुंह किए हों। यदि गणपति की एक मूर्त हो तो उसे दरवाजे के ऊपर अंदर की तरफ लगाएं, इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति में वृद्धि होती है।

पानी कभी भी दक्षिण दिशा, आग्रेय कोण में न रखें और न उससे कपड़े धोने वाले बर्तन साफ करें, इससे घर में अशांति एवं बीमारियां आती हैं।

घर की सीमा में कांटे वाले पौधे कैक्टस, अर्जुन के लम्बे वृक्ष, सुरजने की फली वाला वृक्ष न लगाएं, इससे आकस्मिक घटनाओं को प्रोत्साहन मिलता है और परेशानियां पैदा होती हैं।

तुलसी के पौधे अधिक मात्रा में लगाएं, इससे वायु शुद्ध होती है और बीमारियों से बचाव होता है।

सड़क पर मिले पैसों को धोकर पूजा स्थान पर रख कर रोजाना पूजा करनी चाहिए, इससे धन की वृद्धि होने लगती है।

 

#शक्तियां

Source : Agency

पाठको की राय