Wednesday, October 21st, 2026

इन लुभावने ऑफर से कोरोना टीकाकरण में सबसे आगे निकला चीन 

चीन
कोरोना टीकाकरण में में धीमी शुरुआत के बाद चीन सबसे आगे निकलता दिख रहा है। कुछ ही दिनों में चीन में एक अरब लोगों का टीकाकरण हो जाएगा जो दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा बहुत ज्यादा है। चीन में बुधवार तक 94.5 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है जो अमेरिका के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। वहीं दुनिया में जितना टीकाकरण हुआ उसका 40 फीसदी अकेले चीन में हुआ है। दुनियाभर में अब तक 2.5 अरब लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। चीन में मंगलवार को दो करोड़ लोगों को टीकाकरण किया गया। अगर यही रफ्तार रही तो इस हफ्ते तक चीन में एक अरब लोगों का टीकाकरण हो जाएगा।

मई महीने में ही 50 करोड़ का टीकाकरण
चीन में टीकाकरण अभियान में एकदम से आई तेजी काफी आश्चर्यजनक है। क्योंकि यहां टीकाकरण की शुरुआत काफी धीमी रही। चीन ने 27 मार्च तक 10 लाख का टीकाकरण किया। जबकि अमेरिका ने दो सप्ताह पहले ही इतने लोगों का टीकाकरण कर चुका था। लेकिन मई में इसमें काफी तेजी देखने को मिली। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक सिर्फ मई माह में ही 50 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया।

 

#कोरोना टीकाकरण

Source : Agency

पाठको की राय