Tuesday, October 20th, 2026

इन घरेलु नुस्खों से आधी अधूरी दाढ़ी को करे बाई

इन घरेलु नुस्खों से आधी अधूरी दाढ़ी को करे बाई  दाढ़ी और मूंछ बढ़ाने के लिए लोग महंगे-मंहगे कॉ‍स्मेटिक्स का उपयोग करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बिना कॉस्मेटिक का उपयोग किए भी आप दाढ़ी और मूंछ घरेलू उपचारों के जरिए बढ़ा सकते हैं. ये घरेलू उपचार अपनाकर लंबे समय तक घनी दाढ़ी-मूंछ के बाल हेल्दी रह सकते हैं. आइए जानें, वो नेचुरल घरेलू उपाय जो आपकी दाढ़ी-मूंछ को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

नारियल तेल मालिश

दाढ़ी-मूंछ पर नारियल तेल की मालिश इन्हें बढ़ावा देने के बेस्ट तरीकों में से एक है. आप नारियल तेल को मेहंदी के तेल के साथ मिलाकर भी यूज कर सकते हैं. अधिक लाभ के लिए नारियल तेल को थोड़ा गर्म करें. इसे कॉटन बॉल की मदद से दाढ़ी-मूंछ पर लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें. सप्ताह में तीन बार ऐसा करें.

दालचीनी में नींबू का मिश्रण

नींबू सिट्रिक एसिड, कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर होता है जो दाढ़ी-मूंछ के डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं जबकि दालचीनी पोषक तत्वों से भरपूर रक्त के प्रवाह में सुधार करती है. दोनों में ऐसे गुण होते हैं जो दाढ़ी-मूंछ के विकास में सहायता करते हैं. आपको बस इतना करना है कि पिसी हुई दालचीनी लें और उसमें कुछ बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं और मिश्रण को अपने चेहरे के बालों पर कम से कम 30 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसे धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें. सप्ताह में दो बार इसका उपयोग कर सकते हैं.

आंवले का तेल

आंवला, एक हर्बल हेयर सप्लीमेंट है. ये दाढ़ी-मूंछ के विकास में मदद कर सकता है. आंवले का तेल बालों के रोम के पीएच स्तर को संतुलित करता है, परतदार त्वचा को खत्म करता है और दाढ़ी-मूंछ को बढ़ने के लिए एन्वायरनमेंट देता है. तेल में विटामिन सी होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है जो मुक्त कणों से लड़ता है. इस तेल से दाढ़ी-मूंछ पर मालिश करें और फिर 25 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें.

नीलगिरी का तेल

नारियल के तेल की तरह, नीलगिरी का तेल भी बालों के विकास को उत्तेजित करता है. अपने शक्तिशाली अवयवों के कारण, तेल त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है. इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि इसे जैतून या तिल के तेल के साथ मिलाया लगाना चाहिए. आधा कप ऑलिव ऑयल लें और उसमें कम से कम 20 बूंद नीलगिरी ऑयल की मिलाएं. अपनी त्वचा पर इस घरेलू दाढ़ी-मूंछ के तेल की मालिश करें और इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद ठंडे पानी और हल्के साबुन से धो लें.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय