Friday, October 23rd, 2026

मंत्री डॉ.डहरिया की पहल से मिली धान उपार्जन केंद्रों में चबूतरा निर्माण की स्वीकृति

रायपुर
नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में नए धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति दिलाकर किसानों को होने वाली परेशानी को भी दूर करने की पहल की। उनकी पहल से धान खरीदी केंद्रों में शेडयुक्त चबूतरे की स्वीकृति होने से बारिश के दिनों में धान को भीगने से बचाया जा सकेगा।  मंत्री डॉ डहरिया के प्रयासों से ग्राम पंचायत खमतराई, मुनरेठी, सेमरिया, टेकारी में धान उपार्जन केंद्रों में 4-4 नग चबूतरा निर्माण कार्य हेतु लगभग 40 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

 

#Dr. Dahria

Source : Agency

पाठको की राय