इन टिप्स की मदद से दांत से जुड़ी हर दिक्कत होगी गायब
दांत हमारे शरीर का अहम हिस्सा हैं जिनके जरिए ही हम दुनियाभर के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों के दांत बहुत कमजोर होते हैं या फिर उनमें कीड़े लग जाते हैं। आमतौर पर जाना जाता है कि बच्चों के दूधिया दांत कमजोर होते हैं लेकिन जब आप जवान हो जाते हैं तब ढीले दांत चिंता का विषय हैं। यह कोई अंडरलाइंग डिजीज या Poor Teeth Health का संकेत हो सकते हैं।
इससे पहले कि ढीले दांत कोई बड़ी समस्या पैदा करें, इनका जल्द से जल्द इलाज किया जाना चाहिए। यहां ओरल हेल्थ को बनाए रखने के कुछ उपयोगी तरीके दिए गए हैं। आज हम आपको ओरल हेल्थ के बारे में जरूरी जानकारी दे रहे हैं। बहरहाल, यहां कुछ उपयोगी उपाय दिए गए हैं जो आपको ढीले दांतों को मजबूत करने में मदद करेंगे।
कमजोर दातों से एडल्ट्स लोगों में होने वाले लक्षण
जब एडल्ट्स को ढीले दांत की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे आमतौर पर लक्षणों का अनुभव करते हैं जिनके बारे में नीचे जिक्र किया गया है।
मसूड़ों के आसपास रेडनेस
दांत या मसूड़े में दर्द
मसूड़ों से खून बहना
सूजे हुए मसूड़े दिखना
गम रेसेसन
अपने दांतों को स्वस्थ्य रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डालें।
अपने दांतों को स्वस्थ्य रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डालें।
मुंह में बैक्टीरिया के विकास को रोकने के लिए माउथवॉश का प्रयोग करें।
कार्बोनेटेड पेय का सेवन करने के लिए एक स्ट्रॉ का प्रयोग करें।
पौष्टिक आहार
कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करें जो समग्र रूप से ओरल हेल्थ में सुधार करता है। कैल्शियम धीरे-धीरे दांतों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां को शामिल करें।
हल्दी और काली मिर्च
हल्दी पाउडर और काली मिर्च जैसे नेचुरल इनग्रेडिएंट्स का मिश्रण आपके ढीले दांत के इलाज में प्रभावी हो सकता है। किचन के इन दोनों मसालों को समान मात्रा में लें और जो दांत आपके कमजोर हैं उस हिस्से में इस मिश्रण से मसाज करें। इसके बाद साफ पानी से मुंह को साफ करें।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
हाइड्रोजन पेरोक्साइड ढीले दांतों में या उसके आसपास के बैक्टीरिया को हटा देता है। दांतों में रोगाणुओं संक्रमण (microbes cause infection) के कारण कैविटी या प्लाक की समस्या होती है जिसके कारण दांत जबड़े से अलग होने लगते हैं या कहें कि इस तरह से कमजोर हो जाते हैं कि मानो गिरने वाले हों। ऐसे में हाइड्रोजन पेरोक्लाइड आपके दांतों के लिए फायदेमंद होता है।
नमक के पानी से गरारे करें
दांतों की अच्छी सेहत के लिए नमक के पानी के गरारे भी मददगार हैं। हाइड्रोजन पेरोक्साइड की तरह ही नमक का पानी एक प्रभावी कीटाणुनाशक (effective disinfectant) है। ये पानी आपके मुंह में छिपे बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करेगा और धीरे-धीरे, ढीले दांतों के साथ-साथ मसूड़ों को भी मजबूती देगा।
दांतों को बेहतर रखने के लिए इन बातों पर दें ध्यान
एसिडिक ड्रिंक यानी खट्टे फलों के जूस और सोडा का सेवन बहुत कम करें।
पर्याप्त पात्रा में पानी पिएं ताकि मुंह को सूखापन महसूस न हो।
शुगर-फ्री गम चबाएं।
फ्लोराइड टूथपेस्ट का प्रयोग करें।

पाठको की राय