Tuesday, October 20th, 2026

आकाश की मेहनत और लगन से राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया

अमरपाटन
महाविद्यालय स्तर पर होने वाली राज्य स्तरीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता जिसका आयोजन सागर के ज्ञान सागर ऑफ एजुकेशन कॉलेज में हुआ।  जहां पर अमरपाटन के आकाश बंसल पिता महेश प्रसाद बंसल ने वहां पर हिस्सा लिया।  वहां पर आकाश की  मेहनत और लगन से राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।  राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता होने से पहले आकाश ने रीवा में तथा सिंगरौली में जिला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाकर राज्य राज्य के लिए अपना नाम पर निश्चित किया था।

राज्य  स्तर पर तीसरे स्थान लाके जनवरी माह में होने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता जोकि कोल्हापुर महाराष्ट्र में होना है, वहां के लिए अपना नाम सुनिश्चित किया। जिसके कारण आकाश के  पिता ने  बताया कि मोहल्ले मे खुशी की लहर सी आई हुई है हम इनके आने वाले उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और इसी तरह अपनी मेहनत और लगन से नेशनल लेवल पर भी अपना स्थान सुनिश्चित करें

 

Source : Agency

पाठको की राय