Monday, October 26th, 2026

विश्राम गृह बनने से आश्रय की बेहतर सुविधा मिल सकेगी और जनता को बैठकों के आयोजन के लिए इसका लाभ मिलेगा : ताम्रध्वज

दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम नगपुरा में विश्राम गृह भवन का लोर्कापण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि विश्राम गृह भवन बनने से आश्रय की बेहतर सुविधा मिल सकेगी और जनता को बैठकों के आयोजन हेतु इसका लाभ मिलेगा। दुर्ग ग्रामीण विधासनभा की जनता को शासन की लाभदायक योजनाओं का लाभ और विकास कार्यों की सौगात देकर समृद्ध एवं सक्षम बनाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह नवीन विश्राम गृह भवन लगभग 80 लाख की राशि से बनाया गया है। इस भवन में 3 विश्राम  कक्ष,एक डायनिग हाल,एक किचन शेड ,एवं 50 व्यक्तियों की बैठने की क्षमता वाला एक सभाकक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर सभी अतिथियों के द्वारा विश्राम गृह के परिसर पर पौधा रोपण किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख, जिला पंचायत सद्स्य लक्ष्मी साहू, अध्यक्ष केश शिल्प कला बोर्ड नदकुमार सेन, रिसाली नगर निगम महापौर शशि सिंहा, अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ दुर्ग रिवेंद्र यादव,जनपद सदस्य राकेश हिरवानी,राजेश साहू,रोहित साहू,कैलाश सिन्हा,कार्य पालन अभियंता एस के श्रीवास, कार्यपालन अभियंता विद्युत यांत्रिकी आर एल गायकवाड , एस डी यो अनुभागीय अधिकारी सुशील उड़कुरे, एस डी यो संध्या बंजारे,सब इंजीनियर प्रफुल रावत, उपअभिनता रेणुका साहू उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय