Wednesday, October 21st, 2026

राज्य में खेल सुविधाओं के विकास से खिलाड़ी देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करेंगे - चन्द्राकर

कवर्धा
कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति और राजगीय गीत के साथ सोमवार चार दिवसीय 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने इस प्रतियोगिता का विविधत शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में बाल बैडमिटन बालक बालिका 19 वर्ष, व्हॉलीवाल बालक, बालिका 17-19 वर्ष, टेनिस क्रिकेट बालिका 17 वर्ष और कृडों बालक बालिका 17-19 वर्ष शामिल है। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन 25 नवम्बर को किया जाएगा।

विधायक श्रीमती ममता चन्द्रकार ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते कहा कि देश के अन्य राज्यों की तुलना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के युवाओं को सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में नेतृत्व क्षमता का भी विकास पर जोर दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। इस प्राधिकरण की समिति में जल्द ही खिलाडि?ों की नियुक्ति की जाएगी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में खेलों के विकास और खिलाडि?ों को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस और वन विभाग की तरह अन्य विभागों में भी खिलाडि?ों की नियुक्ति का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि स्वस्थ, सशक्त, ऊजार्वान और प्रतिभासंपन्न युवा ही हमारे राज्य के भविष्य हैं। युवाओं के वर्तमान और भविष्य का निर्माण करते हुए ही हम नवा-छत्तीसगढ़ के अपने सपने को साकार कर पाएंगे। उन्होने इस प्रतियोगिता में शामिल राज्य के पांच जोन बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा के सभी खिलाडि?ों के जीत के लिए अग्रिम बधाई दी। उन्होने कहा कि प्रत्येक टीम जीत के लिए मैदान में उतरती है लेकिन खेल में हार-जीत तय है। हमे जीत से आगे बढ?े का अवसर मिलता है, लेकिर हार से हमे आगे बढ?े रास्ता मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के खिलाड़ी देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करेंगे। विधायक श्रीमती चन्द्राकर ने कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष को स्वच्छता के क्षेत्र में देश में कवर्धा नगर पालिका का नाम रौशन करने पर बधाई और शुभकानांए भी दी। 

 

#Chandrakar

Source : Agency

पाठको की राय