Thursday, October 22nd, 2026

उच्च स्तरीय पुल बनने से 7 गांव के 8576 ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा

गौरेला पेंड्रा मरवाही
विधानसभा क्षेत्र मरवाही में सेमरदर्री-पसान मार्ग में सुखाड़ नाला पर उच्च स्तरीय पुल सह पहुंच मार्ग बनने से 7 गांवों के लगभग 8576 ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिल रही है। इस पुल के बन जाने से मरवाही से पसान (कोरबा) जाने के लिए लगभग 10 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है। पुल बनने के पहले मरवाही से कोटमी होते हुए पसान जाना पड़ता था, जिसकी दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। अब सीधे मरवाही से सेमरदर्री होते हुए पसान जाने की सुविधा उपलब्ध हो गयी है।

यह उच्च स्तरीय पुल 14 जून 2021 को बनकर तैयर हुआ है। इसकी लागत 5 करोड़ 29 लाख रूपए है। पुल की लम्बाई 135 मीटर, चौड़ाई 8.40 मीटर और ऊचाई 25 मीटर है।  पुल के बनने से मरवाही सहित आसपास के गांव बंसीताल, दानीकुंडी, सेमरदर्री, मगुरदा, करगीकला एवं मटियाडांड के ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिल रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय