नये स्टूडेंट्स के साथ ही रजिस्ट्रेशन 22 हजार पार
भोपाल
कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत नौ हजार विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। दूसरे राउंड की काउंसलिंग में अब तक 22 हजार रजिस्ट्रेशन का आंकडा पार कर चुका है। इसी के साथ 16 हजार से ज्यादा छात्रों ने वेरिफिकेशन भी करवा लिया है। यूजी में प्रवेश के लिए दूसरे राउंड में रजिस्ट्रेशन, कॉलेज, कोर्स का विकल्प विद्यार्थी तीन सितंबर तक दे सकते हैं।
दस्तावेजों का आॅनलाइन सत्यापन पांच सितंबर तक होना है। आज जन्माष्टमी के चलते सभी हेल्प सेंटर बंद रहेंगे। कई विद्यार्थियों को छात्रों के पास विभाग की ओर से गलती सुधारने के लिए मैसेज भेजा गया है। उन्हें हेल्प सेंटर पर जाकर उसे ठीक करवाना होता है। पीजी में त्रुटि सुधार की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। पीजी में कुल 65 हजार 489 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

पाठको की राय