Friday, October 23rd, 2026

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हुआ विस अध्यक्ष की बेटी का विवाह

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की सुपुत्री डॉ. सुप्रिया का विवाह अवधेश के साथ अत्यंत सादगी के साथ कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपस्थित होकर नव युगल को शुभाशीष प्रदान किया। यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इस विवाह कार्यक्रम में डॉ. चरणदास महंत के परिवार के मात्र 3 पारिवारिक सदस्य सम्मिलित हुए। संपूर्ण कार्यक्रम सादगी के साथ संपन्न हुआ, जो एक आदर्श और मिसाल के रूप में अनुकरणीय है।

 

#कोरोना प्रोटोकॉल

Source : Agency

पाठको की राय