Thursday, April 16th, 2026

सर्दियों की स्पेशल रेसिपी: टेस्टी और हेल्दी चुकंदर का हलवा बनाएं घर पर

चुकंदर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-बी, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड, सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ प्रदान करते हैं। नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अधिकतर लोग चुकंदर का सेवन जूस या सलाद के रूप में करते हैं। लेकिन आप चाहें तो चुकंदर का हलवा बनाकर भी खा सकते हैं। जी हां, सर्दियों के मौसम में चुकंदर का हलवा काफी पसंद किया जाता है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है। आज इस लेख में हम आपके लिए चुकंदर का हलवा बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। तो चलिए, जानते हैं चुकंदर का हलवा कैसे बनाएं? -

सामग्री

चुकंदर (कद्दूकस किया हुआ) - 2 कप
दूध - 2 कप
घी - 2 से 3 बड़े चम्मच
चीनी या गुड़ - आधा कप
इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
काजू
बादाम
किशमिश
खोया - ½ कप (ऑप्शनल)

 विधि

1. सबसे पहले चुकंदर को धोकर छील लें और बारीक कद्दूकस कर लें।

2. अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें।

3. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर घी में डालकर 5-7 मिनट भूनें, जब तक कि इसकी कच्ची महक न चली जाए।

4. उसके बाद, इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर पकने दें।

5. हलवे को लगातार चलाते रहें ताकि यह तली में चिपके नहीं।

6. चुकंदर और दूध का मिश्रण जब गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी या गुड़ डाल दें।

7. चीनी या गुड़ पिघलने के बाद इसमें इलायची पाउडर और सभी ड्राई फ्रूट्स डालें।

8. अगर आप खोया इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे भी इस स्टेज पर मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं।

10. जब हलवा घी छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें और गर्मागरम हलवा सर्व करें।

 

#Beetroot Halwa

Source : Agency

आपकी राय

1 + 2 =

पाठको की राय