Tuesday, October 20th, 2026

Wings ने मारी लैपटॉप मार्केट में एंट्री

घरेलू भारतीय लाइफस्टाइल टेक ब्रांड Wings अब लैपटॉप सेगमेंट में भी कदम रखने के लिए तैयार है। ऑडियो और स्मार्टवॉच सेगमेंट में कंपनी पहले से ही काम कर रही है। अब जल्द ही कंपनी कंज्यूमर सेगमेंट में एंट्री कर सकती है जिसके तहत गेमिंग और क्रिएटर लैपटॉप शामिल होंगे। कंपनी का नया लैपटॉप Nuvobook सीरीज नाम से आ सकता है। इसे सितंबर के बीच में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

Wings लैपटॉप मेक इन इंडिया को देगा बढ़ावा:

Wings के लैपटॉप भारतीय युवाओं को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे। इनका डिजाइन काफी इनोवेटिव हो सकता है। साथ ही यह बेहतर कलर्स के साथ आ सकते हैं। ये इंटेल प्रोसेसर से लैस होंगे। बता दें कि इन लैपटॉप्स को भारत में ही बनाया जाएगा। यह कदम मेक इन इंडिया के तहत लोकल मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

एंट्री लेवल होगी Nuvobook सीरीज:

Nuvobook सीरीज के तहत एंट्री लेवल के लैपटॉप पेश किए जाएंगे। इस सीरीज में S1, S2, V1 और Pro मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। इनमें स्कूल, कॉलेज, ऑफिस के सारे काम आसानी से किए जा सकेंगे। साथ ही ब्राउजिंग, एंटरटेनमेंट से लेकर कोडिंग, डिजाइन, एडिटिंग और गेमिंग जैसे काम भी आसानी से किए जा सकेंगे।

बिल्ड क्वालिटी और फीचर्स:

लैपटॉप लाइटवेट एल्यूमीनियम एलॉय बिल्ट के साथ बनाया जाएगा। इसमें फुल एचडी डिस्प्ले, 65W टाइप-सी चार्जिंग, 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ और विंडोज 11 ओएस शामिल होंगे। Nuvobook प्रो में ऐड-ऑन के साथ बैकलिट कीबोर्ड और 180 डिग्री हिंज भी दी गई होगी।

भारतीय यूजर्स के अनुसार होगी कीमत:

कंपनी को लगता है कि यह लैपटॉप कैटेगरी में बेहतर परफॉर्म कर सकती है। मार्केट में बड़े प्लेयर्स और सस्ते लैपटॉप ब्रांड्स के बीच एक बड़ा गैप आ गया है जिसे कम करना बेहद जरूरी है। Wings के लैपटॉप की कीमत क्या होगी इसकी जानकारी तो अभी नहीं मिली है लेकिन कहा जा रहा है कि इसे भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर ही सेट किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय