Sunday, October 25th, 2026

GO Air की फ्लाइट की विंडशील्ड हवा में टूटी, विमान को जयपुर डायवर्ट

जयपुर
गो एयर के एक और विमान में खराबी आने पर विमान जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है। दरअसल, गो एयर की दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट की विंडशील्ड हवा में टूट गई जिसके बाद गो फर्स्ट फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया । डीजीसीए ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, गो एयर की फ्लाइट G8-151 का विंडशील्ड टूटा है। फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12:40 बजे रवाना हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही पायलटों को खराबी के बारे में पता चला और  फ्लाइट को वापस दिल्ली ले जाया गया लेकिन दिल्ली में खराब मौसम के चलते लैंड नहीं हो सकी और फिर विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया है।

इससे पहले मंगलवार को गो फर्स्ट की मुंबई-लेह और श्रीनगर-दिल्ली उड़ान के इंजन में खराबी आने के कारण दोनों विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि डीजीसीए दोनों घटनाओं की जांच कर रहा है। 

 

#GO Air की फ्लाइट

Source : Agency

पाठको की राय