Tuesday, October 20th, 2026

24 जून को किया जा सकता है विंडोज 11 लॉन्च

 

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट पर्सनल कंप्यूटर यूजर्स के लिए विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि 24 जून को विंडोज 11 लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि माइक्रोसॉफ्ट इवेंट से पहले विंडोज 11 के बारे में जानकारी लीक हो गई है. चीनी वेबसाइट Baidu पर विंडोज 11 के स्क्रीनशॉट मिले हैं.

विंडोज का नया वर्जन एक नए इंटरफेस के साथ आ रहा है. इसमें एक नया स्टार्ट मेन्यू, राउंडेड कॉर्नर्स जैसी कई बदलाव किए गए हैं. नए अपडेट के साथ विंडोज का नया लोगो भी पेश किया जाएगा. XDA Developers का कहना है कि यह ब्लू माइक्रोसॉफ्ट लोगो है. लीक हुई इमेज में अधिकतर UI नई सन वैली डिजाइन थीम पर दिख रहा है.


इसमें सबसे बड़ा बदलाव टास्कबार का हो सकता है. इसे अब सेंटर में किया गया है और इसमें एक नया स्टार्ट बटन और मेन्यू है. स्टार्ट मेन्यू बिना लाइव टाइल्स के है और इसमें पिन्ड ऐप्स, रिसेंट फाइल्स और विंडोज 11 डिवाइसेज के लिए क्विक शट डाउन/रीस्टार्ट बटन दिया गया है.


ऐप आइकन्स और स्टार्ट मेन्यू को बाएं ले जाने का एक विकल्प भी है. विंडोज 11 के भी डार्क मोड के लिए सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है. विंडोज 11 में एक अन्य बदलाव राउंडेड कॉर्नर्स के इस्तेमाल का है। स्टार्ट मेन्यू, फाइल एक्सप्लोरर, कॉन्टेक्स्ट मेन्यू जैसे UI के प्रमुख एलिमेंट्स को राउंडेड कॉर्नर्स के साथ दिया गया है.

XDA Developers ने बताया है कि विंडोज सर्च में भी बड़ा बदलाव हुआ है. यूजर्स अब ऐप्स, डॉक्युमेंट्स, सेटिंग्स के अनुसार फिल्टर कर सकेंगे. विंडोज 11 में नए स्नैप कंट्रोल दिए गए हैं जिन्हें मैक्सिमाइज बटन के जरिए एक्सेस किया जा सकता है.

 

Source : Agency

पाठको की राय