Tuesday, October 20th, 2026

विंबलडन 2024: अल्काराज बने चैंपियन, पुरुष एकल फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया

नई दिल्ली
स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने रविवार को विंबलडन 2024 के पुरुष एकल फाइनल में नोवाक जोकोविच को हरा दिया है। इस जीत के साथ कार्लोस अल्काराज ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीत लिया है। अल्काराज ने फाइनल में जोकोविच से बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया। कार्लोस अल्काराज ने नोवाक जोकोविच के खिलाफ फाइनल 6-2, 6-2, 7-6(4) से जीता। हालांकि तीसरे सेट में नोवाक ने अच्छी शुरुआत की है। 6-6 से गेम बराबर हुआ, जिसके बाद टाईब्रेक कार्लोस ने जीता। इससे पहले 2023 में भी विंबलडन फाइनल में इन दोनों की भिड़ंत हुई थी, जहां अल्काराज ने जीत हासिल की थी।

एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले और ग्रास, क्ले और हार्ड तीनों कोर्ट पर खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी अल्काराज अब 22 वर्ष की उम्र से पहले दो विम्बलडन खिताब जीतने वाले बोरिस बेकर और ब्योर्न बोर्ग के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।  

 

#विंबलडन

Source : Agency

पाठको की राय