Tuesday, October 20th, 2026

जुबिन क्या सिर्फ पिता के लिए करेंगे प्रचार, इस सीट से चुनावी मैदान में हैं रामशरण नौटियाल

देहरादून
फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने भाजपा (Uttarakhand BJP) के लिए प्रचार से फिलहाल कन्नी काटी है। उनका कहना है कि वह सिर्फ अपने पिता रामशरण नौटियाल (Ramsharan Nautiyal) के लिए ही व्यक्तिगत तौर पर प्रचार करेंगे। उत्तराखंड में या अन्य सीटों पर भाजपा के प्रचार की अभी कोई तैयारी नहीं है और न ही इस बारे में सोचा है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को पहली सूची जारी की। इसमें सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को भाजपा ने देहरादून जिले की चकराता विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वह कांग्रेस से मौजूदा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह (Pritam Singh) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

टिकट की दौड़ में आगे रहीं मधु, पर इस फार्मूले पर नहीं बैठीं फिट
इस सीट पर टिकट की दौड़ में सबसे आगे बताई जा रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति को टिकट देने, भाजपा के फार्मूला लागू होने से रेस से बाहर हो गईं। टिकट के दूसरे प्रबल दावेदार बालीवुड गायक जुबिन के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल इस सीट पर फिट बैठे और पार्टी से प्रत्याशी घोषित किये गए।

यहां से लगातार चार बार विधायक रहे हैं प्रीतम सिंह
आरक्षित सीट चकराता विधानसभा में कांग्रेस से लगातार चार बार के विधायक और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के अलावा किसी अन्य ने टिकट के लिए दावेदारी पेश नहीं की, जिससे कांग्रेस में टिकट को लेकर स्थिति पहले ही साफ हो गई। इसके अलावा यहां भाजपा में टिकट को लेकर सियासी घमासान रहा। चकराता सीट से भाजपा में टिकट के चार दावेदार बताए जा रहे थे। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, उत्तराखंड जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरतराम शर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं निदेशक एप्पल फेडरेशन प्रताप सिंह रावत टिकट की दौड़ में शामिल रहे।

 

 

#Zubin

Source : Agency

पाठको की राय