Saturday, October 24th, 2026

मनीष कश्यप पर लगा NSA हटेगा? मदुरै कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; सुनवाई टली

पटना
तमिलनाडु हिंसा मामले में फंसे यूट्यूबर मनीष कश्यप से जुड़ी एक अहम खबर हम आपको बता रहे हैं। यूट्यूबर को बड़ी राहत मिल सकती है। मनीष कश्यप पर लगा एनएसए हटाने पर चर्चा शुरू हो गई है।  मदुरै कोर्ट ने इस मामले में जवाब तलब किया है। कोर्ट की ओर से मदुरै के जिला कलेक्टर के साथ-साथद केंद्र और राज्य सरकार के गृह सचिवों से इस मामले में जवाब मांगा गया है। परिजनों की ओर से इसकी मांग की जा रही थी। मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार के भाई त्रिभुवन तिवारी ने इस आशय की याचिका मदुरै कोर्ट में दायरकी थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जवाब तलब किया है। फिलहाल मामले की सुनवाई 8 सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है।

 

 

#मनीष कश्यप

Source : Agency

पाठको की राय