Friday, October 23rd, 2026

बंगाल के इतिहास को विकृत करने के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे : शुवेंदु

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि वह राज्य गठन के इतिहास को विकृत करने के तृणमूल कांग्रेस सरकार के कथित कुटिल प्रयास का विरोध करते हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ज्ञापन सौंपने के लिए विधायक दल के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “बीस जून-1947 को पश्चिम बंगाल राज्य के गठन के इतिहास को राज्य सरकार द्वारा विकृत करने के कुटिल प्रयास के खिलाफ लगभग 60 भाजपा विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा जायेगा।” उन्होंने कहा कि भाजपा भारत केसरी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को मिटाने और उन ऐतिहासिक तथ्यों की अनदेखी करने की राज्य सरकार की दुर्भावनापूर्ण मंशा का पुरजोर विरोध करेगी।

 

#Shuvendu

Source : Agency

पाठको की राय