Wednesday, October 21st, 2026

क्या रतन टाटा की इस शख्स के साथ सालों पुरानी लड़ाई फिर से शुरू होगी? 9 मार्च को सुप्रीम कोर्ट करेगा मामले की सुनवाई

 नई दिल्ली  

टाटा-मिस्त्री विवाद- ऐसा लगता है रतन टाटा-मिस्त्री के बीच विवाद की लड़ाई एक बार फिर शुरू होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शीर्ष अदालत के मार्च 2021 के फैसले के खिलाफ साइरस इन्वेस्टमेंट फर्मों की समीक्षा याचिका को स्वीकार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2021 में टाटा संस के पक्ष में फैसला सुनाया था। शीर्ष अदालत ने दिसंबर 2019 के नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) के फैसले को रद्द कर दिया था, जिसने मिस्त्री को टाटा संस के बोर्ड में फिर से स्थापित किया था और वर्तमान अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति को "अवैध" करार दिया था।

सुनवाई के लिए मामले को 9 मार्च के लिए लिस्ट किया गया
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ ने मामले की सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की और सुनवाई के लिए इसे 9 मार्च के लिए लिस्ट किया गया है। टाटा संस का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि समीक्षा याचिका को मौखिक सुनवाई के लिए रखा गया है। जैसा कि कुछ धाराओं में सुझाव दिया गया है, यह कहना पूरी तरह से गलत है कि समीक्षा याचिका को या तो स्वीकार कर लिया गया है या अनुमति दी गई है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सिंघवी ने बताया कि 9 मार्च को अदालत में केवल मौखिक सुनवाई होगी कि समीक्षा याचिका में आगे क्या किया जाना चाहिए?

26 मार्च 2021 में समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में कि थी याचिका दायर
अप्रैल 2021 में, साइरस मिस्त्री ने 26 मार्च 2021 की समीक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिसने टाटा संस के चेयरमैन के रूप में उन्हें हटाने के फैसले को बरकरार रखा गया था। पिछले साल एक फैसले में SC ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) के दिसंबर 2019 के फैसले को अलग करते हुए मिस्त्री को हटाने का समर्थन किया था, जिसने साइरस मिस्त्री को टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में बहाल करने का निर्देश दिया था। अदालत ने मिस्त्री परिवार से संबंधित दो निवेश फर्म साइरस इनवेस्टमेंट्स एंड स्टर्लिंग इनवेस्टमेंट्स के दावों को खारिज कर दिया कि मिस्त्री का निष्कासन अल्पसंख्यकों पर उत्पीड़न का कार्य था।

 

Source : Agency

पाठको की राय