Wednesday, October 21st, 2026

क्या दूसरी सीट से भी ममता बनर्जी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव? जानें TMC उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा का जवाब

कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में सबसे हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में भी वोटिंग हुई। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी और कभी उनके सहयोगी रहे और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। वोटिंग के बाद से बीजेपी लगातार अपनी जीत का दावा तो कर ही रही है, साथ ही यह भी कह रही है कि ममता दूसरी सीट से भी चुनाव लड़ने जा रही हैं। बीजेपी के दावों का टीएमसी उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने खंडन किया है। उन्होंने कहा है, 'बीजेपी ममता बनर्जी के दूसरी विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ने की अफवाह फैला रही है। कल जेपी नड्डा ने इस झूठ को दोहराया है। हम उनके हर माइंड गेम का जवाब देने के लिए तैयार हैं। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि राश्ते में ईवीएम को बदला नहीं जाए।'

आपको बता दें कि जिस दिन नंदीग्राम में वोटिंग हो रही थी, उसी दिन बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बंगाल में बीजेपी की जीत तय है और नंदीग्राम ने इसकी शुरुआत कर दी है। उन्होंने यह भी कहा था कि सुनने में आ रहा है  कि ममत दीदी दूसरी सीट से भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है।  वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कहा है कि ममता बनर्जी नंदीग्राम से निश्चित रूप से चुनाव हार रही हैं और इसलिए चुनाव लड़ने के लिए दूसरी सीट की तलाश कर रही हैं। जेपी नड्डा ने कहा, "यह उनकी रणनीति है और वे इसके बारे में बेहतर जानते हैं। हमें जानकारी है कि वह सीट खोज रही हैं। उनके ही लोगों ने मुझे यह जानकारी दी है। इसलिए मैं इसके बारे में गारंटी नहीं ले सकता, क्योंकि वे इसे जानते हैं। लेकिन वह नंदीग्राम सीट निश्चित रूप से हार रही हैं।''

 

 

#Mamata Banerjee

Source : Agency

पाठको की राय