Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री तय करें तो करेंगे नई शुरूआत: अनिल शर्मा

मंडी
सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा फिर से भाजपा के साथ नई शुरूआत करने के लिए तैयार हैं। हालाकिं उन्होंने इस बात का सारा दारोमदार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर छोड़ दिया है। कोटली में आयोजित प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंच से अनिल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री आज इस मंच से आश्वासन दें और कहे कि जो पहले हुआ, वो आगे नहीं होगा, तो फिर से नई शुरूआत हो सकती है।

अनिल शर्मा ने कहा कि वह आज भी भाजपा के विधायक हैं और कोई जोर आजमाइश करने नहीं आए हैं। इसलिए मुख्यमंत्री तय करें कि अब क्या करना। अनिल शर्मा ने कहा वह अपना अंतिम फैसला सदर की जनता के समर्थन और मत से ही लेंगे। वहीं अनिल शर्मा ने अपने भाषण में सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हल्के कटाक्ष भी किये। उन्होंने कहा कि सदर विस् के कोटली में जो विकास हुआ है, उसमें सबसे बड़ा योगदान पंडित सुखराम का है। उन्होंने कहा कि पंडित मुख्यमंत्री तो नहीं बन पाए, लेकिन यहां विकास की नई रेखा उन्होंने ही खींची थी। संचार क्रांति का इतिहास पंडित सुखराम बना गए। सदर में सड़क बिजली पानी का अभाव था। सदर में ऐसी कोई पंचायत नहीं जहां स्वास्थ्य उपकेंद्र नही हो। विकास करने में भेदभाव नही किया। लेकिन किसी का युग सदा नहीं रहता। सुखराम वीरभद्र का युग समाप्त हो, लेकिन विकास कभी नहीं रूकता है।

 

#Will make

Source : Agency

पाठको की राय