Wednesday, October 21st, 2026

आईपीएल के अगले सीजन के लिए नीलामी में अपना नाम देंगे-डेविड वॉर्नर

सिडनी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी जल्द होने वाली है। इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा है कि वह आईपीएल के अगले सीजन के लिए नीलामी में अपना नाम देंगे। क्योंकि वह इस लीग में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। उन्होंने इस बारे में सेन रेडियो स्टेशन को जानकारी दी।

वॉर्नर ने कहा, वह निश्चित रूप से नीलामी पूल में अपना नाम रखेंगे। क्योंकि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा फिर से टीम में बनाए रखने की उम्मीद नहीं है। इसलिए अगले सीजन में वो एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। वॉर्नर इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'अभी भी सनराइजर्स हैदराबाद से उन्हें टीम से बाहर करने के ऊपर कोई स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ है।' वॉर्नर ने कहा, उन्होंने अपना अंतिम मैच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला है।'

साथ ही कहा कि उन्होंने इस टीम के साथ आठ सीजन बिताए हैं, इस दौरान टीम ने 2016 में खिताब अपने नाम किया था। इस बात की खुशी है।

 

#डेविड वॉर्नर

Source : Agency

पाठको की राय