Friday, October 23rd, 2026

27 को वैक्सीनेशन महाभियान की भागीदारी को लेकर उट कल करेंगे चर्चा

भोपाल
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल प्रदेश के सभी जिला, विकासखण्ड, वार्ड और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। इस दौरान 27 सितम्बर को होने वाले वैक्सीनेशन महाभियान में सभी की भागीदारी को लेकर चर्चा की जाएगी। अब तक चलाए गए महाभियान की सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री चाहते हैं कि सभी पात्र नागरिकों को 27 सितम्बर तक फर्स्ट डोज वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा हो जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाना है। इसके लिए वैक्सीन कारगर उपाय है।

सभी पात्र लोग वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवाएं। उन्होंने कहा कि अभी तक वैक्सीनेशन में जो उपलब्धि प्राप्त की गई है, उसमें जन-भागीदारी को नकारा नहीं जा सकता। जिला, विकासखण्ड, वार्ड और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाकर पूर्व के दो टीकाकरण महाअभियान को सफलता दिलाई हैं। प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण माह जनवरी 2021 से जारी है। अभी तक प्रदेश में 5 करोड़ 91 लाख से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें से 4 करोड़ 59 लाख 49 हजार 20 नागरिकों को वैक्सीन का प्रथम डोज और 1 करोड़ 31 लाख 72 हजार 210 नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

 

#vaccination campaign

Source : Agency

पाठको की राय