Saturday, October 24th, 2026

मंगर डोंगरी को करेंगे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित - बैज

जगदलपुर
बस्तर सांसद दीपक बैज विकासखंड लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत ग्राम मिचनार-2 में स्थित मंगर डोंगरी (मिचनार पहाड़ी) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए आज प्रशासनिक अधिकारीयों को लेकर मिचनार के मंगर डोंगरी पहुंचे और अधिकारियों को इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि मंगर डोंगरी (मिचनार पहाड़ी) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा, साथ ही पास में स्थित गौठान को मॉडल गौठान के रूप में तब्दील करने की बात कही है। इस दौरान लोहंडीगुड़ा जनपद के सीईओ प्रणव दीवान, बिजली विभाग के अधिकारी, राजस्व विभाग एसडीओ एवं  इंजीनियर के साथ ही ग्राम पंचायत सरपंच एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

 

#Baij

Source : Agency

पाठको की राय