Friday, October 23rd, 2026

कोवैक्सीन को इस बार मिल पाएगी मंजूरी? 26 अक्टूबर को बैठक करेगी WHO की टीम

हैदराबाद
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का तकनीकी सलाहकार समूह 26 अक्टूबर को भारत बायोटेक के कोविड​​-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग पर विचार करने के लिए बैठक करेगा। वैश्विक स्वास्थ्य निकाय की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। स्वामीनाथन ने ट्वीट किया, 'तकनीकी सलाहकार समूह की कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग पर विचार करने के लिए 26 अक्टूबर को बैठक होगी। इसके लिए भारत बायोटेक के साथ मिलकर डब्ल्यूएचओ काम कर रहा है। हमारा लक्ष्य आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृत टीकों की एक व्यापक सूची और हर जगह तक पहुंच का विस्तार करना है।'

टीकाकरण पर डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह ने अन्य मुद्दों के अलावा ईयूएल (आपातकालीन उपयोग सूची) के संबंध में कोवैक्सीन पर अपनी सिफारिशें करने के लिए छह अक्टूबर को एक बैठक की थी और कहा था कि वह एक सप्ताह में कोवैक्सीन को ईयूएल का दर्जा देने पर निर्णय लेगा। कोवैक्सीन उन तीन टीकों में से एक है जिन्हें भारत के दवा नियामक से आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिली है और इसका उपयोग राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम में कोविशील्ड और स्पूतनिक वी के साथ किया जा रहा है 
 

 

#Will Covaccine

Source : Agency

पाठको की राय