Thursday, October 22nd, 2026

कन्नूर में जगंली हाथी का उत्पात, आदिवासी व्यक्ति को कुचला; मौके पर मौत

कन्नूर
 केरल के तटीय शहर (coastal city) कन्नूर में 17 मार्च की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल शहर में अरलम फार्म के अंदर जंगली हाथी का उत्पात देखने को मिला है। जंगली हाथी ने एक आदिवासी व्यक्ति को कुचल कर मार डाला है। मृत व्यक्ति की पहचान रघु के रूप में हुई है और वह 43 साल का था।

लकड़ी लेने पहुंचा व्यक्ति
दरअसल अरलम फार्म के अंदर 43 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति लकड़ी (firewood) लेने गया था। तब ही वह हादसे का शिकार हो गया था।

घनी वनस्पति से निकला था हाथी
जानकारी के मुताबिक जंगली हाथी अरलम वन्यजीव अभयारण्य (Aralam Wildlife Sanctuary) से सटे आदिवासी बस्ती क्षेत्र ( Tribal Settlement Area) के अंदर घनी वनस्पति से निकला था। जिसके बाद वह अरलम फार्म के अंदर घुस गया। उसी दौरान वहां रघु भी मौजूद था। हाथी ने उसे कुचल दिया और मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई।

धारा 174 के तहत केस दर्ज
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कन्नूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

 

#जगंली हाथी

Source : Agency

पाठको की राय