Tuesday, October 20th, 2026

मैसूर से जंगल सफारी पहुंचा जंगली कुत्ता

रायपुर
मैसूर के तानाजी नेशनल पार्क को मादा शेरनी सौंपने के बाद जंगल सफारी के सदस्यों ने वहां से दो जंगली कुत्ते को लेकर पहुंची है। फिलहाल इन कुत्तों को 15 दिनों के लिए क्वारंटाइन के लिए सेंटर में रखा गया है, इसके बाद इसे पर्यटकों के लिए जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

10 दिसंबर को वन विभाग की छह सदस्यीय टीम प्रियंका नामक शेरनी को मैसूर के ताना जी नेशनल पार्क ले गया था। टीम मैसूर के आते समय जंगली कुत्ते की जोड़ी लेकर गुरुवार को रायपुर पहुंचा है। इस दौरान टीम के सदस्यो को रास्ते में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। जंगल सफारी पहुंचने के बाद फिलहाल दोनों जंगली कुत्ते को 15 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। फिलहाल दोनों कुत्ते नई जगह होने की वजह से काफी शांत हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय