Saturday, October 24th, 2026

शक के चलते पत्नी ने इलेक्ट्रिक शॉक दे कर दी पति की हत्या

सागर
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक महिला प्रोफेसर ने पहले अपने पति को नींद की गोली दी और फिर इलेक्ट्रिक शॉक देकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पत्नी को लग रहा था कि उसका पति उसको धोखा दे रहा है। पुलिस ने केमिस्ट्री की प्रोफेसर ममता पाठक को पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा ने बताया, ''ममता ने 63 वर्षीय पति डॉ. नीरज पाठक  की नींद की गोली और इलेक्ट्रिक शॉक्स देकर हत्या कर दी।'' उन्होंने आगे बताया कि डॉ. नीरज पाठक एक मई को अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनकी पत्नी ममता ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वह झांसी गई हुई थीं और जब एक मई को वापस घर लौटीं तो अपने पति को मृत पाईं। 

पुलिस को जांच के दौरान डॉ. पाठक का एक ऑडियो मिला, जिसे उन्होंने 28 अप्रैल को सोशल मीडिया पर रिलीज किया था। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे पर खुद का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उनकी पत्नी से पूछताछ करनी शुरू कर दी और कुछ समय के बाद पत्नी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। ममता पाठक ने पुलिस को आखिरकार बता दिया कि आखिर उन्होंने किस तरह से पति की हत्या की।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया, ''ममता को शक था कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने पुलिस के पास एक शिकायत भी दर्ज करवाई थी। ममता केमिस्ट्री की प्रोफेसर थी और वह जानती थी कि मौत के दो दिन बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नींद की गोलियों या किसी जहर की मौजूदगी नहीं मिलेगी, इसलिए उसने दो दिनों के लिए अपने पति की मौत को छिपाने की योजना बनाई उसने 29 अप्रैल को पाठक को नींद की गोलियों का ओवरडोज दिया और बाद में उसने बेडरूम के अंदर उसे मारने के लिए बिजली के तार का इस्तेमाल किया।

 

#इलेक्ट्रिक शॉक

Source : Agency

पाठको की राय