Tuesday, October 20th, 2026

पत्‍नी ने सऊदी से आए फोन कॉल के बाद दूतावास से लगाई गुहार...सर, प्‍लीज पता लगाएं मेरे पति जिंदा हैं या नहीं

गोरखपुर
सर...मेरे पति सऊदी में नौकरी करते हैं। सोमवार की शाम उनके आईएमओ नम्बर से कॉल आई कि एक दुर्घटना में आपके पति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस सूचना के बाद से ही मैं अपने पति के नम्बर पर कॉल कर रही हूं लेकिन फोन नहीं लग रहा है। जिस आईएमओ नम्बर से कॉल आया था, उसपर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। काफी प्रयासों के बाद भी सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। अब आप ही कुछ करिए, पता लगाइए मेरे पति जिंदा हैं या नहीं। मंगलवार को डीएम विजय किरन आनंद से यह गुहार बेलीपार के मलांव गांव की रहने वाली रीता पाण्डेय ने लगाई। रीता ने डीएम से पूरी बात बताते हुए कहा कि उनके पति बीते तीन साल से सउदी अरब में काम करते हैं। हर चार से पांच दिन पर बात होती थी। पिछले सप्ताह भी बात हुई थी। अचानक से सोमवार की शाम फोन आया कि उनके पति बृजेश कुमार पाण्डेय की एक दुर्घटना में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। महज इतनी ही जानकारी दी गई। उसके बाद हमारा पूरा परिवार परेशान हो गया। तभी से हम सऊदी में लगातार सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पति की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पत्नी रीता पाण्डेय ने जिलाधिकारी से गुजारिश की कि सदी दूतावास से सम्पर्क कर उनके पति बृजेश पाण्डेय की यथास्थिति का पता लगाएं। डीएम ने पूरी बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि इस मामले जो भी संभव होगा वह मदद करेंगे।

 

 

#Wife

Source : Agency

पाठको की राय