Monday, October 19th, 2026

विधवा को दिया शादी का झांसा, यौन शोषण किया!

उदयपुर
उदयपुर सिटी के हिरणमगरी थाना क्षेत्र से एक विधवा महिला के यौन शोषण के साथ उससे लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। विधवा महिला ने थाने में एक शख्स के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और सात लाख रुपए हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी युवक केबल का काम करता है। थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि पानेरियों की मादड़ी निवासी विधवा महिला ने आरोपी भोपाल सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी वीआईपी कॉलोनी सेक्टर-9 के खिलाफ यह मामला दर्ज करवाया। शिकायत में महिला ने बताया है कि उसके पति का साल 2016 में निधन हो गया था। पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती थी। इसी दौरान वह केबल का काम करने वाले आरोपी भोपाल सिंह के संपर्क में आई।

आरोपी पर सात लेने का आरोप
महिला के मुताबिक, आरोपी ने पहले वॉट्सऐप चैट पर उससे बातचीत करना शुरू किया, फिर फोन पर बातचीत करने लगा। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ने पर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। उसका घर आना जाना शुरू हो गया। अन्य परिजनों से भी वो मुलाकात करता रहा और पैसा मांगता रहा। इस दौरान उसने विधवा से भी समय-समय पर सात लाख रुपए ले लिए। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी पैसा लौटाने से इनकार कर रहा है।

आरोपी का परिवार बोला- लेनदेन विवाद
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कई बार उसे शादी का झांसा दिया। कुछ दिन पहले आरोपी उसे अपने साथ सायरा में अपने एक दोस्त के फार्म हाउस पर ले गया। इसके बाद दो दिन के लिए आरोपी उसे माउंट आबू भी लेकर गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर से आरोपी पक्ष के परिवार का कहना है कि लेन-देन के आपसी विवाद के चलते महिला ने डराने के मकसद से मुकदमा करवाया है। पुलिस जांच में सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

 

 

#sexually abused

Source : Agency

पाठको की राय