Friday, October 23rd, 2026

WI vs NZ: न्यूजीलैंड ने T20I में दर्ज की अपनी चौथी सबसे बड़ी जीत, वेस्टइंडीज ने टेके घुटने

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 90 रनों के बड़े अंतर से रौंदकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले टी20 में मेहमान टीम ने विंडीज को 13 रनों से धूल चटाई थी। जमैका में खेले गए दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर के सामने मेजबान टीम 125 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की यह T20I क्रिकेट में रनों के मामले में चौथी सबसे बड़ी जीत है।
 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (20) और डेवोन कॉन्वे (42) ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले 3.3 ओवर में 31 रन जोड़े। चौथे ओवर में मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन (4) को आउट कर ओबेद मेकॉय ने मेजबान टीम की जोरदार वापसी करवाई थी, मगर इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने 41 गेंदों पर 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 76 और डेरेल मिशेल ने 20 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 48 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को 200 के पार ले जाने में मदद की।

 

 

#WI vs NZ:

Source : Agency

पाठको की राय