Wednesday, October 21st, 2026

WI vs ENG: जेसन होल्डर ने सिर्फ 7 रन देकर चटकाए 4 वि​केट, पहले T20I में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदा

नई दिल्ली

तेज गेंदबाज जेसन होल्डर (7 रन पर 4 विकेट) के करियर की बेस्ट गेंदबाजी के दम पर मेजबान वेस्टइंडीज ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड को 9 विकेट से करारी मात देकर 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विंडीज के कप्तान ​कीरोन पोलार्ड ने बारबाडोस में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। होल्डर ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए 3.4 ओवर में सिर्फ 7 रन ही दिए और 4 बड़े शिकार किए। इनमें 4 विकेटों में टॉम बेंटम, मोइन अली, आदिल राशिद औद शाकिब महमूद के विकेट शामिल हैं।  
 

केवल 49 रन पर गंवा दिए 7 विकेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत सही नहीं रही और टीम ने 49 रन तक ही अपने 7 विकेट गंवा दिए। लेकिन लेकिन क्रिस जॉर्डन ने 28 और आदिल राशिद ने 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद पूरी टीम 19.4 ओवर में 103 रन पर ही ढेर हो गई। होल्डर के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने 2 विकेट झटके।
 
 ओपनर जेसन रॉय ने 6 और टॉम बेंटन ने 4 रन बनाए। वहीं, कप्तान इयोन मोर्गन ने 29 गेंद पर 17 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का भी लगाया। जेम्स विंसे ने 12 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए। बांए हाथ के स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 16 रन दिए और एक विकेट हासिल किया।

 ब्रेंडन किंग का ने नाबाद अर्धशतक लगाकर दिलाई जीत

इंग्लैंड से मिले 104 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत रही। ब्रेंडन किंग और शाई होप ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। होप 25 गेंद पर 20 रन बनाए। वहीं, किंग 49 गेंद पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। उनके अलावा निकोलस पूरन 29 गेंद पर नाबाद 27 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने एक विकेट चटकाए।

 

#WI vs ENG

Source : Agency

पाठको की राय