Thursday, October 22nd, 2026

उद्धव ठाकरे के साथ क्यों की बगावत? एकनाथ शिंदे ने नाना पाटेकर को बताया; शिवसेना पर फिर ठोका दावा

मुंबई।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर को बताया कि आखिर उन्होंने क्यों शिवसेना को तोड़ दिया। नाना के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में शिंदे ने कहा, ''कुछ चीजों की सहनशीलता की सीमा होती है, लेकिन जब पानी सिर के ऊपर से चला जाता है तो निर्णय लेना पड़ता है। हमने जो किया है उसकी वजह से हम खुश नहीं हैं।''

आपको बता दें कि शिंदे 'लोकमत' द्वारा आयोजित 'महाराष्ट्र महामूलाखत' में नाना पाटेकर के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान शिंदे ने भावनात्मक और राजनीतिक कारणों के बारे में विस्तार से बताया कि आखिर उन्होंने शिवसेना से बगावत क्यों की।

एकनाथ शिंदे ने कहा, "जिस पार्टी में हमने इतने साल काम किया, हमने कड़ी मेहनत की, खून-पसीना बहाया, अथक परिश्रम किया, उसने हमारे अनुरोध पर कभी ध्यान नहीं दिया। इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि हम काम के बाद घर पहुंचेंगे। फिर भी हमने हर संभव कोशिश की। जब कुछ गलत हुआ तो हमें निर्णय लेना पड़ा। हमनें निर्णय इसलिए लिया क्योंकि पार्टी अपनी पहचान खो रही थी। हमने पार्टी को बचाने के लिए निर्णय लिया। मुझे लगता है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।''

 

 

#एकनाथ शिंदे

Source : Agency

पाठको की राय