Saturday, October 24th, 2026

आम लोगों को भाजपा के ‘गुनाह’ की सजा क्यों? पैगंबर पर टिप्पणी के बाद उपद्रव पर बोलीं ममता बनर्जी

कोलकाता
पैगंबर मोहम्मद पर नुपूर शर्मा की टिप्पणी के बाद उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में लगातार दूसरे दिन उपद्रव होते रहे। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके लिए कुछ राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया है। ममता ने सीधे तौर पर नाम लेते हुए कहा कि भाजपा के ‘गुनाह’ की सजा आम लोगों को क्यों मिलनी चाहिए। वहीं हावड़ा जिले के कुछ हिस्सों में आज दूसरे दिन भी हिंसा जारी रहने के बाद यहां 15 जून तक कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है।

ट्वीट में लिखा
ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हावड़ा जिले में लगातार दूसरे दिन हिंसा हो रही है। इसके पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं, जो चाहते हैं कि दंगे हों। ममता ने आगे लिखा कि लेकिन यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सवाल पूछा कि भाजपा के गुनाह और लोगों को तकलीफ? गौरतलब है कि पैगंबर पर टिप्पणी के चलते शुक्रवार को पूरे देश में हुए बवाल के बाद शनिवार को भी मामला ठंडा पड़ता नजर नहीं आ रहा।

15 जून तक कर्फ्यू
इस बीच पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित पांचला बाजार में पुलिस और उपद्रवियों के बीच फिर भिड़ंत हो गई। इस दौरान हुई आगजनी पर काबू पाने में पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। यहां पर मुश्किल हालात को देखते हुए विभिन्न इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। जिन इलाकों में धारा 144 लगाई गई है, उनमें उलूबेरिया सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाला नेशनल हाईवे और सभी रेलवे स्टेशन हैं। यहां पर 15 जून तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

 

 

#Why should

Source : Agency

पाठको की राय