Wednesday, October 21st, 2026

BJP में क्यों शामिल हुए सिंधिया आज बताया जेपी नड्डा ने

भोपाल
  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में चल रही बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पिछली कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। वही ज्योतिरादित्य सिंधिया का मप्र में दोबारा सरकार बनवाने के लिए आभार व्यक्त किया। जेपी नड्डा ने कहा कि एक ऐसा कालखंड आया जब मध्य प्रदेश में दूसरी तस्वीर देखने को मिली।15 साल की सरकार के कारण आप भूल गए थे कि कांग्रेस की सरकारें कैसे चलती हैं?डेढ़ साल के कांग्रेस के कार्यकाल में आपको वह भी देखने को मिला।


जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश (MP BJP) में लंबे समय में लगभग 15 साल तीन टर्म की सरकार देखी, सरकार चलाई।शिवराज सिंह जी(Shivraj Singh Chauhan) के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकास की दिशा में ले जाने में काफी तरक्की की।कांग्रेस का पतन इतना हुआ है कि वो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की आलोचना करते हुए ये भूल जाते हैं कि वो देश की आलोचना करने लगे है। कमलनाथ ने पिछले दिनों कहा कि भारत महान नहीं, बदनाम है। ये कांग्रेस की मानसिकता है।

आगे जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश  में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने किसानों से सबसे ज्यादा MSP पर फसलों की खरीद की है। DBT को लेकर मध्यप्रदेश ने रिकॉर्ड बनाया है। मध्यप्रदेश में रोजगार (Employment) को लेकर जो काम हुआ, वो भी सराहनीय है। स्ट्रीट वैंडर्स को भी मुख्य धारा में शामिल करने का काम किया। मध्यप्रदेश के किसानों  (Farmers) के विकास के लिए पिछले एक साल में 90 हजार करोड़ रुपये खर्च किया गया है। केंद्र की सभी योजनाओं को शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लागू किया।

हर बात में नंबर वन मध्य प्रदेश
जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश की तारीफ करते हुए कहा कि गेहूं की खरीद के मामले में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पहले नंबर पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बनाने की क्वालिटी में नंबर वन है।आयुष्मान भारत योजना (ayushman bharat scheme) में गोल्डन कार्ड बनाने में मध्य प्रदेश नंबर एक पर है।प्रधानमंत्री सड़क बनाने में भी मध्यप्रदेश देश में नंबर वन हो गया है।लेपर्ड की बढ़ोत्तरी में भी मध्यप्रदेश अच्छा काम कर रहा है।मध्यप्रदेश सबसे अधिक टाइगर वाला स्टेट है।

 

#जेपी नड्डा

Source : Agency

पाठको की राय