Wednesday, October 21st, 2026

रोहित शर्मा किस वजह से वनडे कप्तानी के लिए थे बेस्ट च्वॉइस, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया

नई दिल्ली
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 8 दिसबंर को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का वनडे कप्तान बनाने का ऐलान किया। इसे लेकर क्रिकेट जगत से मिलीजुली प्रतिक्रिया आई। रोहित शर्मा को पिछले महीने टी-20 की कप्तानी सौंपी गई थी। उनकी अगुवाई में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। विराट कोहली ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के उस दावे का खंडन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने विराट से टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ने का आग्रह किया था। इसके बाद गांगुली कोहली के फैंस के निशाने पर हैं। गांगुली ने एक बार फिर से रोहित का सपोर्ट करते हुए वो कप्तान के तौर पर बेस्ट च्वॉइस थे। बैकस्टेज विद बोरिया में गांगुली ने रोहित के बारे में कहा,' मुंबई के साथ पांच आईपीएल खिताब, डेक्कन चार्जर्स के साथ एक खिताब उनकी दबाव से निपटने की क्षमता के बारे में बताता है। एक बार जब विराट ने फैसला कर लिया कि वह टी-20 की लीडरशिप नहीं निभाना चाहते, तो वह सबसे अच्छे विकल्प थे। उन्होंने भारत में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर अच्छी शुरुआत की है। उम्मीद है कि इस साल हमने जो देखा हम अगले साल भारत के लिए उससे बेहतर परिणाम देखेंगे।' गौरतलब है कि भारत ने कोहली की अगुवाई में लिमिटेड ओवर में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन उनकी कप्तानी में टीम इंडिया कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई।

गांगुली ने कहा कि भारत ने 2017 में चैंपियस ट्रॉफी के साथ-साथ 2019 वर्ल्ड कप में भी अच्छा खेला। वहीं 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में हमारा प्रदर्शन पिछले 4-5 सालों में सबसे खराब था। मुझे नहीं पता क्या हुआ। मुझे लगता है कि हम खुलकर नहीं खेले। कभी-कभी, आप बस फंस जाते हैं। जिस तरह से हम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले, मुझे लगा कि हम केवल 15 प्रतिशत क्षमता के साथ खेले। उम्मीद है कि हम इससे सीखेंगे।
 

 

#Rohit Sharma

Source : Agency

पाठको की राय