Tuesday, October 20th, 2026

नवरात्रि में क्यों नहीं होतें विवाह , जाने कारण

 मां दुर्गा का पर्व चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से 30 मार्च 2023 तक है. नवरात्रि में कई शुभ कार्य होते हैं लेकिन इस दौरान विवाह नहीं किए जाते हैं. आइए जानते हैं क्या है इसका कारण


नवरात्रि के 9 दिन शुभ कार्यों के लिए बहुत मंगलकारी माने जाते हैं. इस दौरान लोग गृह प्रवेश, भूमि पूजन, मुंडन, आदि मांगलिक कार्य संपन्न करते हैं. कहते हैं देवी के आशीर्वाद से इन कार्यों में सफलता प्राप्त होती है.


कहते हैं नवरात्रि के नौ दिन माता रानी का अधिक प्रभाव रहता है. मान्यता है इन दिनों में शक्ति साधना करने से मां दुर्गा भक्तों के समस्त कष्ट दूर करती हैं.


धर्म ग्रंथों में मां दुर्गा की पूजा के कड़े नियम बताए गए हैं. इस समय पूजा-पाठ का फल तभी मिलता है जब तन और मन दोनों से शुद्धता रखी जाए.


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा पृथ्वी पर आती है और घर-घर में माता रानी का वास होता है ऐसे में स्त्री के साथ सहवास करना उचित नहीं और विवाह का मुख्य उद्देश्य संतान उत्पति होता है. यही कारण है कि नवरात्रि के दौरान विवाह नहीं किए जाते.


नवरात्रि में दिन वाहन खरीदी, नए व्यापार की शुरुआत, नौकरी में बदलाव के लिए बहुत शुभ माने गए हैं. कहते हैं इससे इन कार्यों में वृद्धि होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है.

 

 

#विवाह

Source : Agency

पाठको की राय