Tuesday, October 20th, 2026

क्यों नहीं रुक रहा अवैध बालू का खनन

छतरपुर जिले के नौगांव राजनगर बिजावर अन्य विकास खंडों में भी  बेखौफ दौड़ते ट्रैक्टर पर कब  लगाम लगेगी
छतरपुर

बीजेपी के राज में,रेत का अवैध उत्खनन जिस पर सब ख़ामोश हैं नौगांव थाना अंतर्गत धसान नदी का सीना इन दिनों जम कर छलनी किया जा रहा हैं लेकिन संबंधित विभाग उनके अधिकारीगण अच्छे खासे मौन नजर आ रहे है।

नौगांव अनुविभाग से निकली धसान नदी ग्राम टीला अलीपुरा, खकौरा, घाट पर रेत कंपनी द्वारा खुलेआम लिफ्टर डालकर जेसीबी और बड़ी बड़ी मशीनों की सहायता से रेत के बड़े बड़े पहाड़ खड़े किए जा रहे हैं। खकौरा घाट की रेत का दिन रात डंप के लिए ढुलाई का कार्य किया जा रहा है और गर्रौली रोड पर रेत डंप की जा रही है। खकौरा घाट से डम्फरों के माध्यम से गर्रौली के समीप ही नौगांव रोड पर बालू के बड़े पहाड़ खड़े किए जा रहे हैं।

एक विभाग नही सब ख़ामोश है।मध्यप्रदेश में भाजपा की जहां नदियों को छलनी कर रही है। भाजपा सरकार चुनाव से पहले बड़े बड़े खेल और संभावनाएं तलाश रही है छतरपुर जिले के राजनगर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली परिहार स्टोन क्रेशर के पास भी अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है जिसकी शिकायत भी पत्रकार के द्वारा खनिज अधिकारी को दी गई लेकिन उनके द्वारा भी आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 181 मैं भी शिकायत दर्ज हो जाने के बावजूद भी अधिकारियों की।

उदासीनता के चलते राजनीतिक रसूख के चलते खुलेआम बालू का अवैध व्यवसाय जिले भर में किया जा रहा है जिला प्रशासन पर कई सवाल खड़े होते नजर दिखाई दे रहे जिला प्रशासन की नाक के नीचे इस तरह से बालू का अवैध व्यापार किया जा रहा है जो बहुत ही शर्मनाक है देखना होगा जिला प्रशासन की नींद से कब जागती है कब तक इन अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई करती है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय